उत्तराखंड

राजनीतिः उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को जल्द मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। चर्चाएं है कि मदन कौशिक को दिल्ली में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं पद से हटने के बाद मदन कौशिक की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट अनुभवी नेता हैं। विधायक के रूप में और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में भट्ट ने छाप छोड़ी। उनकी अगुआई में प्रदेश भाजपा संगठन नई ऊंचाईयों को छुएगा। भट्ट को ढेर सारी बधाई और शुभकानाएं। कौशिक ने कहा कि पार्टी निकट भविष्य में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौपेगी, उसे भी वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

वहीं अब मदन कौशिक को लेकर चर्चाएं तेज है। माना जा रहा है कि अब मदन कौशिक को दिल्ली में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगर दिल्ली में जिम्मेदारी ना मिली तो कैबिनेट में जगह दी जा सकती है क्योंकि हरिद्वार जिले से कोई भी अभी तक धामी कैबिनेट में जगह नहीं बना पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
81 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top