उत्तराखंड

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे भाजपाईयों को पुलिस ने रोका, गुस्से से क्यों लाल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष और मेयर

हल्द्वानी –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) आज एक बार फिर किसी निजी कार्यक्रम में हल्द्वानी पहुंचे थे, इसी दौरान हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पर रोक दिया, जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान कार्यक्रम 2023 में प्रतिभाग करने MIIT कुमाऊँ ग्रुप ऑफ़ कॉलेज लामाचौड़ गए थे। मुख्यमंत्री लगभग 10 बजे देहरादून को रवाना हो गए हैं।

वहीं सीएम रामपुर रोड़ एफटीआई हेलीपैड से जब वापस लौट रहे थे, लेकिन उसी समय पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को पुलिस ने हेलीपैड के अंदर जाने से रोक दिया, जहां पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोक झोंक भी हुई, इसके बाद हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भी मामले में हस्तक्षेप किया। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा से पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है, और भविष्य में दोबारा से ऐसी पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर भी अपनी बात कही है।

SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top