उत्तराखंड

विरोध:यंहा कांग्रेस का हल्ला बोल,ऋतु खंडूरी को नहीं आने देंगे कोटद्वार कही ये बात क्यों,पढ़िए,,

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी द्वारा की गई प्रदेश से बाहर के लोगो की नियुक्तियों के विरोध मे आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील तिराहे पर नारे बाजी करते हुए विधानसभा अध्यक्ष का पुतला फूंका।जिसके बाद एसडीएम कोटद्वार के द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के लोगो को नियुक्त न करके अपने निजी स्टॉफ मे बाहरी राज्य के लोगों को जो नियुक्त किया है इसका कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध करते है। कहा कि जल्द ही इन नियुक्तियों को निरस्त नही किया गया तो तो विधानसभा अध्यक्ष को कोटद्वार मे प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। कहा कि भाजपा का चाल चरित्र यही है खाते यंहा की हैं और गुणगान बाहर का करते हैं जो कि बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उत्तरखंड मे दुबारा आई सत्ता मे भाजपा की पोल पट्टी मात्र 6,7 माह मे ही खुल गई है,जिसका खामियाजा आने वाले लोकसभा मे भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top