उत्तराखंड

ऋषिकेश: मेयर के मार्गदर्शन पर साक्षी तिवारी ने पितरों की याद में स्मृति वन में किया पौधारोपण

ऋषिकेश:- नर्सिंग पीजी परीक्षा में स्टेट टाप कर देवभूमि ऋषिकेश को गौरवांवित करने वाली साक्षी तिवारी को महापौर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान महापौर ने कहा कि साक्षी द्वारा किए गये परिश्रम, पितरों के आर्शीवाद एवं माता पिता की तपस्या की वजह से उसे ये उपलब्धि हासिल हुई है।महापौर के मार्गदर्शन पर हरेला पर्व के उपलक्ष्य में साक्षी ने अपने दादा स्वत्रंतता संग्राम  स्वर्गीय देवी दत्त तिवारी की याद में स्मृति वन में पौधारोपण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में प्रीतम सिंह ने टेका मत्था, 140 करोड़ के बकाये पर सरकार को घेरा

रविवार को नगर निगम महापौर साक्षी तिवारी के आवास पर पहुंची और उसकी उपल्ब्धि पर उनके माता पिता को बधाई दी।उन्होंने साक्षी को मिष्ठान खिलाकर सफलता के सोपोन इसी प्रकार तय करने के लिए आर्शीवाद भी दिया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर के वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी की बेटी साक्षी की उपल्ब्धि से पूरे शहर में खुशी का माहौल है। साक्षी ने अपनी सफलता से साबित किया है कि कठिन परिश्रम से सीमित संसाधनों में भी बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें 👉  20 नवंबर को ऋषिकेश में सजेगी इगास की भव्य महफिल, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम के जागरों से गूंजेगा IDPL मैदान

पौधारोपण के दौरान पंकज शर्मा,पार्षद अनीता रैना , मनीष मनवाल,विजय बडोनी, मदन कोठारी,संदीप शास्त्री, विवेक गोस्वामी, पवन शर्मा , गौरव कैंथोला,  भूपेंद्र राणा, रमेश अरोड़ा ,अजय कालरा, ज्योति सहगल, सहित साक्षी के परिजन भी मोजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में प्रीतम सिंह ने टेका मत्था, 140 करोड़ के बकाये पर सरकार को घेरा

The Latest

To Top