उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर-लव यू मम्‍मी-पापा, सॉरी मैं सरकारी नौकरी न पा सका लिख अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवक ने यमुना में लगाई छलांग,,

एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे आगरा के दयालबाग गांव के नगला तल्‍फी गांव में एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। युवक का मोबाइल और चप्पलें नाव में रखी मिली हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने छलांग लगाने से पहले वाट्सएप पर भावुक पोस्ट की थी। युवक ने लिखा था कि ‘लव यू मम्‍मी पापा, मेरे मम्‍मी-पापा बहुत अच्‍छे इंसान हैं। मम्‍मी-पापा माफ कर दो। मैं कोई सरकारी नौकरी नहीं पा सका। खुदकुशी कर रहा हूं।’ घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। कर्मवीर सिंह पौनिया सेना भर्ती की तैयारी कर रहा है। नौकरी न मिलने के कारण वह परेशान है। बताया जा रहा है कि कि रात को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि कर्मवीर यमुना में कूद गया है। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने अपने व्हाट्स एप स्टे्टस पर लिखा कि मम्मी-पापा माफ कर दो। मैं कोई सरकारी नौकरी नहीं पा सका। खुदकुशी कर रहा हूं। हालांकि किसी ने उसे कूदते हुए नहीं देखा। अंधेरे के कारण यमुना में तलाश संभव नहीं थी। सुबह से युवक की तलाश कराई जा रही है।

वहीं घटना से गांव में सनसनी मच गई। रात में ही बढ़ी संख्या में ग्रामीण यमुना किनारे पहुंच गए थे। उन्होंने अपने स्तर से युवक की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यमुना में पानी बढ़ गया है। कर्मवीर ज्यादा अच्छा तैरना नहीं जानता है। नौकरी न मिलने के कारण परेशान है इसलिए उसने आत्मघाती कदम उठाया है।

SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad
109 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top