उत्तराखंड

अब बद्रीनाथ धाम के शांत वातावरण में तीर्थयात्री कर सकेंगे ध्यान, गुफाएं बनकर तैयार

जोशीमठ। केदारनाथ की तर्ज़ पर बद्रीनाथ धाम में भी अब तीर्थयात्री ध्यान कर सकेंगे। जैसे केदानाथ में ध्यान के लिए गुफाएं विकसित की गई हैं, उसी तरह बद्रीनाथ धाम भी साधना केंद्र बनाए गए हैं। बदरीनाथ धाम में ऋषि गंगा ध्यान केंद्र के नाम से दो ध्यान केंद्र गुफा तैयार की गई हैं। इन गुफाओं में तीर्थयात्री सुंदर और शांत वातावरण के बीच ध्यान साधना कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जीवाड़ा या मिलीभगत? पत्रकार से ठगी, चंडीगढ़ मंडी में लाइसेंस घोटाला!

 

आगामी यात्राकाल में तीर्थयात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। ध्यान गुफा की बुकिंग भी नगर पंचायत की ओर से कराई जाएंगी। यह बुकिंग अभी ऑफलाइन होगी और यहां दिन और रात के लिए बुकिंग होगी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में दयानंद जयंती पर गूंजा ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश

 

बता दें कि बद्रीनाथ धाम के पास नीलकंठ पर्वत की तलहटी में ध्यान केंद्रों का निर्माण किया गया है। नगर पंचायत बद्रीनाथ के द्वारा 26 लाख की लागत से इन ध्यान केंद्रों का निर्माण किया गया है। बद्रीनाथ धाम से 1 किलोमीटर की दूरी पर ऋषि गंगा के तट पर झरने के सामने बनाए गए इन योग ध्यान केंद्र का प्राकृतिक रूप से भी विशेष महत्व है। आप यहां प्रकृति के अनमोल नजारों को देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 5304 मरीजों को मिली राहत

 

 

 

 

141 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top