उत्तराखंड

अब मौसम के मिजाज की मिलेगी सटीक भविष्यवाणी, लगाए जाएंगे कंपैक्ट रडार, MoU साइन

देहरादून। अब उत्तराखंडवासियों को मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी, जिससे प्रदेश में आनी वाली प्राकृतिक आपदा का अलर्ट पहले ही मिल जाएगा और समय रहते लोगों की जान और माल को बचाया जा सकेगा। दरअसल, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले साल मानसून सीजन से पहले 4-5 कंपैक्ट रडार लगाए जाएंगे। जिसके लिए जल्द ही स्थानों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

 

बता दें कि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और मौसम विभाग के बीच आज एमओयू साइन हुआ। इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा और मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह मौजद रहे। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का मकसद प्रदेश में मौसम की सटीक जानकारी हासिल करना है। इसके लिए अगले साल मानसून सीजन से पहले 4-5 कंपैक्ट रडार लगाने के लिए जल्द ही स्थानों का चयन किया जाएगा। साथ ही महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीदी भी हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

 

आपको बता दें कि दोनों विभागों के बीच पहले भी 5 साल के लिए साझा करार हुआ था। अब एक बार से 5 साल के लिए समझौता को आगे बढ़ाया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा ने बताया कि एमओयू प्रदेश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा।  प्रदेश के आम लोगों को बारिश और आपदा की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

 

140 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top