उत्तराखंड

लापरवाही: टिकट मिलने पर शक्ति ने दिखाई अशक्ति, हुजूम ने सारे नियम रखे ताक पर

उत्तराखंड के घनसाली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा विधायक शक्ति लाल को दोबारा टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद शक्ति लाल का चमियाला बाजार में स्वागत किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद रही। इस दौरान प्रत्याशी शक्ति लाल और उनके समर्थक धारा 144 और कोविड-19 की गाइडलाइन भी भूल गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 5304 मरीजों को मिली राहत

बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग में रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगा रखी है। शक्ति लाल के स्वागत समारोह में पुलिस प्रशासन भी मूक बना रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आचार संहिता के उल्लंघन धारा 144 के उल्लंघन और कोविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई की जाएगी?

यह भी पढ़ें 👉  फर्जीवाड़ा या मिलीभगत? पत्रकार से ठगी, चंडीगढ़ मंडी में लाइसेंस घोटाला!

यह तो अब देखने वाली बात है या यह सारे नियम सिर्फ आमजन के लिए लागू होगी नेताओं को छोड़कर? अब देखना यह होगा कि इस मामले के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करती है या इसी तरह से अन्य दलों या निर्दलीय नेताओं के बाद इसी तरह से नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती है?

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में दयानंद जयंती पर गूंजा ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश

 

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top