उत्तराखंड

तपती दोपहरी में शहर के चप्पे-चप्पे का जायजा लेने निकली मेयर अनिता, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने आज चारधाम यात्रा के मुख्य द्वार ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था का जायेजा लिया। प्रथम फेज में महापौर ने व्यवस्थाएं दुरूस्त पायी जिसे सुचारू बनाए रखने के लिए उन्होंने संबधित विभाग को निर्देशित किया। शुक्रवार को बेहद गर्म दिन के बावजूद तपती दोपहरी में नगर की पेयजल व्यवस्था परखने निकली महापौर ने शहर के चप्पे-चप्पे का जायजा लिया। उन्होंने यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के साथ ही पेयजल व बिजली की व्यवस्था में और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए। यात्रा बस अड्डे पर महापौर ने यात्रियों से बातचीत की और मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

महापौर ने बताया कि चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है। बिजली, पानी जैसी मौलिक सुविधाएं के लिए यात्रियों को परेशानी ना झेलनी पड़े इसके लिए संबधित विभाग को निर्देशित किया गया है। महापौर ने कहा कि मौसम गर्मी का है ।पेयजल की समस्या से यात्रियो के हलक ना सूखने पाये इसपर निगम प्रशासन निगाह बनाये हुए है।विभिन्न संस्थाओं से भी यात्रियों की सुविधार्थ प्याऊ लगाने के लिए कहा गया है ताकि पेयजल के लिए तीर्थाटन पर आये किसी भी यात्री को परेशान ना होना पढ़ें।उन्होंने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार का पूरा फोकस यात्रा विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

प्रदेश सरकार के सहयोग से निगम तमाम आवश्यक सुविधाओं को चाकचौबंद करने में जुटा हुआ है। अधिकारियों को भी निर्देश दिए गये हैं कि आफिसों में बेठने के बजाए यात्रियों की व्यवस्थाओं पर पैनी निगाह रखने के लिए फील्ड में उतरे। इस दौरान जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, ARTO अरविंद पांडेय, जेई पिंकी, चार धाम यात्रा प्रभारी ए के श्रीवास्तव, राजेश भट्ट, मदन कोठारी, सुनील उनियाल, भगवती प्रसाद रतूड़ी, बलबीर सिंह रौथाण,आशीष तिवारी मोजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top