उत्तराखंड

महापौर अनिता ममगाईं ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में लिया आर्शीवाद

ऋषिकेश- तीर्थ नगरी आज भगवान जगन्नाथ के रंग में पूरी तरह से रंगी नजर आई। मौका था शरद पूर्णिमा पर मधुबन आश्रम द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का जोकि बेहद धूमधाम से निकाली गई। पारंपरिक वाद्यों के साथ निकली रथ यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में देशभक्ति के सुरों ने जगाई राष्ट्र चेतना, विद्यार्थियों ने बांधा समां

महापौर अनिता ममगाईं ने भी यात्रा में सम्मिलित होकर शहरवासियों की खुशहाली के लिए भगवान जगन्नाथ का आर्शीवाद लिया। रथयात्रा पर पुष्प वर्षा करने के उपरांत महापौर ने कहा कि मधुबन आश्रम से प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा  पर्व पर आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा तीर्थ नगरी की पहचान बन चुकी है। उन्होंने यात्रा के भव्य आयोजन के लिए आश्रम के परम अध्यक्ष परमानंद दास महाराज को बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, मसूरी में दो प्लेटफार्म सील

The Latest

To Top