उत्तराखंड

गुरुकुल कांगड़ी विवि में संविधान के प्रति किया जागरूक

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के आई क्यू ए सी द्वारा संवैधानिक मूल्यों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिमरनजीत कौर सिविल ज़ज, सीनियर डिविजन / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मुख्य अतिथि के रूप में अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान सभी को समान अवसर प्रदान करने का मसौदा है। हम सभी को इसे पढ़ना चाहिए। सभी के साथ न्याय हो, मनुष्य के मौलिक अधिकारों की रक्षा हो सके इसके लिए हम सभी को जागरूक होना है। हरिद्वार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन सभी असहाय लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए आगे आकर काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में एनईपी का मंथन, विकसित भारत के संकल्प को मिली नई दिशा

कार्यक्रम की शुरुआत में एडवोकेट रमन सैनी ने संविधान के निर्माण के विषय पर एक व्याख्यान दिया। उन्होंने संविधान के महत्व और इसके निर्माण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में एनईपी का मंथन, विकसित भारत के संकल्प को मिली नई दिशा

इस अवसर पर आई क्यू ए सी के निदेशक प्रो. नवनीत ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए संविधान से प्रदत्त अधिकारों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे मूलभूत अधिकारों की रक्षा करता है,और हमें इसके प्रति जागरूक रहकर आसपास के संपर्क में आने वाले लोगों को जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ ऊधम सिंह ने किया। उन्होंने बताया की विश्वविद्यालय में इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम सतत अयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी को संविधान के महत्व और इसके प्रति जागरूक रहने के लिए संविधान प्रवेशिका की सपथ दिलाई गई।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और कर्मचारी उपस्थित थे। जिनमें प्रो नमिता जोशी, डॉ नीना गुप्ता,डॉ. अरुण कुमार, डॉ. राकेश भूटानी, डॉ सुयश भारद्वाज, डॉ. मनीला, पंकज कुमार, अंकित कुमार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में एनईपी का मंथन, विकसित भारत के संकल्प को मिली नई दिशा

The Latest

To Top