उत्तराखंड

कारगिल दिवसः देवभूमि के कारगिल शहीदों को मेयर ने दी श्रद्वांजलि, कहा- वीर सैनिकों की शहादत पर गर्व,,

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया । मंगलवार को कारगिल शहीद देवभूमि के लाल शहीद मनीष थापा की मूर्ति पर उन्होंने भावभीनी श्रद्वांजलि दी। वह कारगिल शहीद कैप्टन अमित सैमवाल के स्मारक पर भी गई और अपने श्रद्वा सुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी की बदौलत ही देश सुरक्षित है। शहीदों की माताओं को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि धन्य हैं, जिन्होंने ऐसे जांबाज वीर शहीदों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था। इस विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया जिसमें देवभूमि उत्तराखंड के कई वीर सैनिक भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

महापौर ने कहा कि कारगिल युद्ध की सफलता का श्रेय अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को जाता है। उन्होंने दुश्मनों को धूल चटा दी। पूरे देश को वीर सैनिकों की शहादत पर गर्व है। इस दौरान पार्षद विपिन पंत,विजय बडोनी, पंकज शर्मा,विवेक गोस्वामी, पवन शर्मा, रोमा सहगल, कमलेश जैन, राकेश पाल, विकास सेमवाल, हरिश रतूड़ी,अक्षय खेरवाल, मान सिंह, यशवन्त रावत, कुलदीप टंडन, अनूप बडोनी, विजय बिष्ट, अनसूया प्रसाद बंगवाल, सचिन, पंकज जोशी आदि मोजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
325 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top