उत्तराखंड

ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक हासिल किए पांच पदक

दिल्ली: ओलंपिक 2024 अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। इस बार भारत ने अब तक कुल 5 पदक हासिल किए हैं, जिनमें 4 कांस्य और 1 रजत पदक शामिल हैं। भारत की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा Neraj Chopra से थी, जो Jevlin थ्रो में स्वर्ण पदक लाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उन्हें निराशा हाथ लगी क्योंकि पाकिस्तान के Arshad nadim ने उन्हें पछाड़ते हुए Gold Medal पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ओलंपिक पदक तालिका में भारत को पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी दिल्ली के साथ एसजीआरआरयू का करार, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर

13वें दिन की समाप्ति के बाद, पाकिस्तान 53वें स्थान पर था, जबकि भारत 64वें स्थान पर रहा। पाकिस्तान ने Peris ओलंपिक 2024 में केवल एक स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारत के पास एक रजत और चार कांस्य पदक हैं। बावजूद इसके, Pakistan ranking में भारत से ऊपर है, जिसका कारण है International Olympic Comity द्वारा अपनाया गया रैंकिंग सिस्टम।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टीट्यूट में मेडिकल मेधा का इम्तिहान, यूजी आईएपी क्विज में चमके विद्यार्थी

ओलंपिक खेलों में देशों की रैंकिंग स्वर्ण पदकों की संख्या के आधार पर होती है। भले ही किसी देश ने ज्यादा रजत या कांस्य पदक जीते हों, लेकिन स्वर्ण पदक की कमी के कारण उसकी रैंकिंग कम हो जाती है। इसी वजह से भारत, जिसने अधिक पदक जीते, वह पाकिस्तान से 11 स्थान नीचे है।

Arshad Nadim ने पुरुषों के जेवलिन थ्रो फाइनल में अपने देश के लिए चार दशकों में पहला स्वर्ण पदक जीता और एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया। यह पाकिस्तान का ओलंपिक इतिहास में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक था। Pakistan ने ओलंपिक में अब तक कुल तीन स्वर्ण पदक जीते हैं, जो 1960, 1968 और 1984 में फील्ड हॉकी में थे। पाकिस्तान ने आखिरी बार 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में एक कांस्य पदक जीता था।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी दिल्ली के साथ एसजीआरआरयू का करार, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर

The Latest

To Top