उत्तराखंड

उत्तराखंड में 449 प्रवक्ताओं को यहां मिलेगी जल्द तैनाती, दिए गए ये आदेश…

देहरादूनः उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों के छात्रों को शिक्षा मंत्री तोहफा देने वाले है। शिक्षा मंत्री ने पहाड़ के स्कूलों में प्रवक्ताओं की नियुक्ति के आदेश दिए है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित विभिन्न विषयों के 449 प्रवक्ताओं को शीघ्र विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत तैनात किया जायेगा, जिसके निर्देश विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दिये गये हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बयान दिया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा प्रवक्ता संवर्ग के अंतर्गत सामन्य एवं महिला शाखा के सीधी भर्ती के रिक्त 571 पदों पर चयन के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा था, जिस पर आयोग ने परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर विभिन्न विषयों के 449 शिक्षकों का चयन कर दिया है। जबकि विभिन्न श्रेणी के शेष पदों पर योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण चयन नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में डाइकिन का ASP अवॉर्ड सेरेमनी, उत्कृष्ट सेवा सहयोगियों को मिला सम्मान

अब आयोग से चयनित शिक्षकों को पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जायेगी। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में पठन-पाठन सुचारू रूप से चल सकेगा। डॉ0 रावत ने बताया कि सरकार का मकसद स्कूलों में शत-प्रतिशत शिक्षकों की तैनाती करना है ताकि कोई भी छात्र-छात्राएं विद्यालयी शिक्षा से वंचित न रह सके।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में ‘हिमोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, गीत-संगीत और नृत्य से सजी सांस्कृतिक संध्या

बताया जा रहा है कि जिन प्रवक्ताओं का चयन किया गया है। उनमें अंग्रेजी विषय में 64, हिन्दी में 81, संस्कृत में 18, भौतिक विज्ञान में 46, रसायन विज्ञान में 42, गणित में 6, जीव विज्ञान में 35, नागरिकशास्त्र में 38, अर्थशास्त्र में 74, इतिहास में 8, भूगोल में 17, समाजशास्त्र में 6, कला, मनोविज्ञान एवं कृषि में एक-एक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जबकि महिला शाखा के अंतर्गत हिन्दी विषय में 2, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र में 3-3 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में ‘हिमोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, गीत-संगीत और नृत्य से सजी सांस्कृतिक संध्या

उत्तराखंड में 449 प्रवक्ताओं को यहां मिलेगी जल्द तैनाती, दिए गए ये आदेश…

71 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top