उत्तराखंड

चुनावी नतीजों के रुझान का शेयर बाजार में दिखा असर, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

चुनावी नतीजों के रुझान धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं। दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका है। जिसका असर शेयर बाजार में साफ देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की सख्ती—जनता दर्शन में 212 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में जिस तरह की गिरावट देखने को मिल रही है उसमें दिग्गजों की हालत काफी पतली हो गई है। अडानी ग्रुप को सबसे बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। जिसकी कंपनियों में 18 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में डिजिटल क्रांति: PACS सिस्टम से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। वहीं सबसे कम नुकसान टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस में देखने को मिल रहा है। रिलायंस ग्रुप और अडानी ग्रुप को लोकसभा चुनाव के परिणामों के चलते करोड़ों रुपए का वित्तीय घाटा झेलना पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में डिजिटल क्रांति: PACS सिस्टम से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

The Latest

To Top