उत्तराखंड

IMA POP 2022: 314 युवा अफसरों ने खाई देश रक्षा की सौगंध, सेना को जांबाज देने में इस बार भी उत्तराखंड अव्वल

  • देहरादून। सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पासआउट होकर आज देश की सेना में अफसर बन गए। शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

शनिवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हर एक नागरिक के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश वालों के लिए साफ संदेश — नियम तोड़ोगे तो बुलडोजर चलेगा, बंशीधर तिवारी का कड़ा रुख

अफसर देने में यूपी आगे

पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरकर उत्तर प्रदेश के 51, हरियाणा के 30 और उत्तराखंड के 29 कैडेट्स सेना में अफसर बने। शनिवार सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस दौरान 11 मित्र देशों के 30 कैडेट्स भी अंतिम पग भरकर अपने-अपने देश की सेनाओं का हिस्सा बन बने।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश वालों के लिए साफ संदेश — नियम तोड़ोगे तो बुलडोजर चलेगा, बंशीधर तिवारी का कड़ा रुख

इन्हें मिला अवार्ड

स्वार्ड आफ आनर- पवन कुमार

स्वर्ण पदक – पवन कुमार

रजत पदक- जगजीत सिंह

रजत पदक टीजीसी – अभिषेक शर्मा

कांस्य पदक – प्रापु लिखित

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश वालों के लिए साफ संदेश — नियम तोड़ोगे तो बुलडोजर चलेगा, बंशीधर तिवारी का कड़ा रुख

चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर- जोजिला कंपनी

1 Comment

1 Comment

  1. mitolyn official

    January 25, 2026 at 12:23 AM

    **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top