उत्तराखंड

एक्शन मे आईएएस दीपक रावत, इस वजह से अधिकारियों की लगाई क्लास,,

नैनीतालः उत्तराखंड के दमदार आईएएस दीपक रावत अपने एक्शन की वजह से फिर चर्चाओं में है। वह इस समय कुमाऊं आयुक्त है। नैनीताल में आयुक्त दीपक रावत ने कलेक्ट्रेट और सिविल कोर्ट परिसर में बनाई जा रही कार पार्किंग में धन का दुरुपयोग करने पर सभी अधिकारियों की क्लास  लगाई है।

नैनीताल के आयुक्त कार्यालय परिसर के समीप लोक निर्माण विभाग के आधे ध्वस्त भवनों को पार्किंग में तब्दील करने की पहल पर आयुक्त ने संज्ञान लेकर दौर किया। कार्य की बेहद धीमी गति को देखते हुए आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां जे.सी.बी.मशीन लगाकर तेजी से काम क्यों नहीं कराया जा रहा है ? उन्होंने मैनुअल की जगह मशीन जैसे जे.सी.बी.पोक लैंड आदि से काम नहीं कराकर महंगे और धीमे तरीके से काम कराने पर नाराजगी जताई ।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में दयानंद जयंती पर गूंजा ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश

बताया जा रहा है कि  कुमाऊं मंडल विकास निगम की तरफ से कराए जा रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार मशीन के नहीं पहुंच पाने के बाद धीमी गति से मैन्युअल काम करा रहा था। उसका कहना था कि जे.सी.बी.मशीन के नीचे उतरने के लिए रास्ता नहीं बन रहा था जिसकी वजह से काम हल्का हो गया है । उन्होंने कहा कि शनिवार तक रैम्प बन जाएगा और रविवार से जे.सी.बी.नीचे उतारकर काम तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा ।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top