उत्तराखंड

गुंडागर्दी:ऋषिकेश मे सरेआम गुंडागर्दी,बेखौफ गुंडों का मारपीट का वीडियो जमकर वायरल,होगी कार्रवाई,,

ऋषिकेश के शांति नगर इलाके में दो सगे भाइयों ने अपने अज्ञात दोस्तों के साथ मिलकर युवक को जमकर पीट दिया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी के युवाओं का कमाल, सैनिकों की मदद के लिए तैयार हुआ स्वदेशी हाइब्रिड क्वाड प्लेन

 

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक शांतिनगर निवासी बंटी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई गुलाब पुत्र चरण सिंह को शांति नगर में रहने वाले सतीश उसके भाई सौतम पुत्र कलीराम ने किसी बात को लेकर जमकर धुनाई कर दी। बेल्टों से भी उसके भाई को जमकर मारा। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि हमलावर एक युवक को जमकर मार रहे हैं। बंटी की तहरीर में पुलिस को आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी के युवाओं का कमाल, सैनिकों की मदद के लिए तैयार हुआ स्वदेशी हाइब्रिड क्वाड प्लेन
119 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top