उत्तराखंड

उत्तराखंड में धूमधूधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जगह-जगह रोपे गए पौधे

हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व  उत्तराखंड में धूमधूधाम से मनाया गया। हरेला पर्व पर पर इस बार प्रदेश में 8 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौधारोपण कर की है। इसके साथ ही जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कड़ी में वन मंत्री सुबोध उनियाल के विधान सभा क्षेत्र में हरेला पर्व वन विभाग की ओर से धूमधाम से मनाया गया। नरेन्द्रनगर रेंज की ओर से बेमुण्डा में हरेला मनाया गया। इस अवसर पर फकोट के ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा फलदार पौधों का रोपण कर हरेला पर्व का विधिवत शुभारम्भ किया गया, जिसमें वन विभाग द्वारा 100 फलदार पौधों का रोपण किया गया।

 

इसके अलावा नरेंद्र मगर रेंज में हरेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी द्वारा हरेला का शुभारंभ किया गया। भंडारी ने इस अवसर पर समस्त राज्य वासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी तथा वृक्षों को बचाने का वचन दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरिता रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान , वन पंचायत सरपंच , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुलिस विभाग तथा वन विभाग से राजेंद्र कंडारी, पूरण सिंह राणा पूंजादुबे आदि उपस्थित रहे। वेमुंडा में कार्यक्रम के तहत 100 फलदार पौधों का रोपण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने कहा कि हरेला में अधिक से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। साथ ही पौधों को बचाने का लक्ष्य भी रखा गया है। वहीं रेंज के अंतर्गत 5 हरेला वन विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वन मंत्री के दिशा निर्देशानुसार उच्च गुणवत्ता के फलदार पौध वन पंचायतों के माध्यम से लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  संदीप चमोली ने सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप

 

हरेला पर्व के अवसर पर रानीपोखरी-गुजराड़ा मोटर मार्ग में सोनी गांव के समीप आयोजित हरेला कार्यक्रम में शम्भू नाथ सिंह सेठवाल सिविल जज, देवेन्द्र सिंह उप जिलाधिकारी नरेन्द्रनगर, पंकज देवरानी थाना प्रभारी नरेन्द्रनगर, द्वारा जामुन की 100 पौध का रोपण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी, विवेक जोशी ने कहा कि बन्दरों की समस्या को दूर करने के लिए नरेन्द्रनगर के समीप जामुन का जंगल तैयार किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य हरेला में अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना है प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने आस-पास के वनों को बचाने का काम करें तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। रेंज के प्रत्येक अनुभाग में हरेला वन विकसित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वन पंचायतों के माध्यम से भी फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पंचायतों में आरक्षण पर आई तीन हजार से अधिक आपत्तियां, जिलाधिकारी आज से करेंगे निपटारा

 

उधर, टिहरी वन प्रभाग, नई टिहरी की भिलंगना राजि के पांवली बीट के अन्तर्गत क्वीडांग क०सं० 3 में हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया। पांवली वन विश्राम भवन के निकटवर्ती वन क्षेत्र क्वीडांग कक्ष सं0 3 में घनसाली विधानसभा के विधायक शक्ति लाल शाह, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनन्द सिंह विष्ट, उप प्रभागीय वनाधिकारी घनसाली राखी जुयाल, वन क्षेत्राधिकारी भिलंगना आशीष नौटियाल, वन क्षेत्राधिकारी नैलचामी डैम रेंज भगवती प्रसाद सेमवाल, कार्ययोजना वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शाह एवं भिलंगना रेंज, नैलचामी डैम रेंज, बालगंगा डैम रेंज व कार्ययोजना वन प्रभाग नई टिहरी के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों तथा निकटवर्ती ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधि आदि के द्वारा हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया। जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रजाति की 300 पौधों का रोपण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमए पासिंग आउट परेड में दिखा भारत-श्रीलंका की मित्रता का प्रतीक

The Latest

To Top