उत्तराखंड

Knowledge:अपना आधार कार्ड करा लें जल्द अपडेट,नहीं तो आ सकती है परेशानी,,

दिल्ली। आधार कार्ड को लेकर नई अपडेट सामने आई है कि अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और उसके बाद अपडेट नहीं हुआ है तो अब आपको उसे अपडेट कराना होगा। इसके लिए नए कैंप लगाने और नए स्थानों पर आधार सेवा केंद्र खोलने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

सोमवार को देहरादून जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई जिसमें भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों के आधार कार्ड 10 वर्ष से अपडेट नहीं है उनका पत्ता सत्यापन करने फोटो और अन्य जानकारी अपडेट करने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएं उन्होंने आधार कार्ड को लेकर प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

आप अपने आधार कार्ड को आसानी से अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको https://saup.uidai.gov.in/saup/ वेबसाइट पर पते का वेद प्रमाण अपलोड कर आधार अपडेट करा सकते हैं या फिर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाकर आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प
68 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top