उत्तराखंड

अंजाम: शोपिया में आतंक और सेना के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर…

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल के शोपियां जिले के कांजिउलर में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू करने के बाद बल और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ शुरू हुई।

यह भी पढ़ें 👉  थर्ड पार्टी व्यवस्था के विरोध में सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए एक आतंकवादी की पहचान जान मोहम्मद लोन के तौर पर हुई है, जो कथित तौर पर कुलगाम जिले में हाल ही में की गई बैक प्रबंधक की हत्या के मामले में शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के जनता दर्शन में 170 फरियादियों की सुनी पुकार, कई मामलों में मौके पर ही राहत

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ एक आतंकवादी की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के तौर पर हुई है। अन्य आतंकवादी कृत्यों के अलावा वह दो जून को कुलगाम जिले में मारे गए बैंक प्रबंधक विजय कुमार की हत्या में शामिल था।’’

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में उमड़ी आस्था की भीड़, श्री झण्डा साहिब पर झुके हजारों शीश

अंजाम: शोपिया में आतंक और सेना के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर…

1 Comment

1 Comment

  1. ラブドール

    September 26, 2025 at 11:35 AM

    with no sign of Anne anywhere,エロオナホshe felt justly disappointed andirritated.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top