उत्तर प्रदेश

चुनावी रिजल्टः पीएम मोदी के गढ़ में भाजपा की हार, जानिए किस सीट पर कौन काबिज

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम आने शुरू हो चुके है। विधानपरिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अधिकतर सीटों पर जीत हासिल की है। लेकिन भाजपा के गढ़ और पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। वाराणसी में भाजपा के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट से बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।

बता दें कि वाराणसी में एक बार फिर से बृजेश सिंह का दबदबा क़ायम रहा। एमएलसी चुनाव में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा को तीसरा स्थान मिला। अंतिम चक्र की मतगणना में सपा के उमेश यादव को 345, भाजपा के डॉ सुदामा पटेल को 170 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय अन्न पूर्णा सिंह ने 4234 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इसमें 127 कुल निरस्त मतपत्र मिले।गोंडा-बलरामपुर सीट पर मतों की गणना पूरी हो गई है। भाजपा के अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने सपा प्रत्याशी डा. भानु कुमार त्रिपाठी को 4401 मतों से पराजित किया है। सीतापुर सीट पर 3754 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह एमएलसी पद का चुनाव जीते हैं। सपा प्रत्याशी को मात्र 61 मत मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी को आठ मत, जबकि 42 मत अवैध पाए गए।

वहीं सुल्तानपुर-अमेठी विधान परिषद सीट से भाजपा के शैलेंद्र प्रताप सिंह विजयी हुए हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति को बड़े अंतर से पराजित किया। भाजपा के शैलेन्द्र प्रताप सिंह को 2481 मत मिले हैं वहीं सपा की शिल्पा प्रजापति को 1119 मत मिले। शैलेंद्र प्रताप सिंह पांचवीं बार एमएलसी निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अब तक छह बार चुनाव लड़ा, जिसमें पांच बार जीत हासिल की है। बलिया में एमएलसी चुनाव की मतगणना खत्म हो गयी। यहां भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ ने 2259 मत प्राप्त कर लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। देवरिया-कुशीनगर एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी कफील खान हार गए हैं। वहीं इस चुनाव में सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad
310 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top