उत्तराखंड

चुनावी दंगल: प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गोदियाल की वज़ीर चाल,भाजपा छोड़ पुरोला से कांग्रेस के हुए दुर्गेश लाल,,,

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में आज पुरोला विधानसभा से भाजपा को छोड़कर दुर्गेश लाल कांग्रेस परिवार में शामिल हो गए हैं।

 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसे कांग्रेस की बड़ी सफलता कह सकते हैं, चूंकि म 2017 विधानसभा चुनाव में दुर्गेश लाल ने निर्दलीय रवांई एकता मंच के समर्थन से 13 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जीवाड़ा या मिलीभगत? पत्रकार से ठगी, चंडीगढ़ मंडी में लाइसेंस घोटाला!

 

बुधवार को देहरादून कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दुर्गेश लाल का फूल मालाओं से स्वागत किया। दुर्गेश तेज तर्रार नेता माने जाते हैं और पुरोला विधानसभा में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ऐसे कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी में शामिल कर रहे हैं जो अपने क्षेत्रों में दमखम रखते हैं। गोदियाल की चाल का फिलहाल भाजपा के पास तोड़ नजर नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में दयानंद जयंती पर गूंजा ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top