उत्तराखंड

खदरी में बुजुर्ग महिलाओं से मिले डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत का आरक्षण की तारीफ की

ऋषिकेश 04 जनवरी 2024 ।

नववर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बुजुर्ग महिलाओं का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बुजुर्ग माताओं ने डॉ अग्रवाल को जनसेवा में सदैव तत्पर रहने का आशीष दिया।

खदरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने मातृ शक्तियों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षेतिज आरक्षण देकर उनका सम्मान किया है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि इससे पहले भी सरकारें रहीं, मगर महिलाओं को आरक्षण देने की दिशा में किसी ने भी पहल नहीं की। कहा कि आज धामी जी की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सुप्रीम पैरवी करते हुए महिलाओं को उनका हक, उनका सम्मान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRR खेलोत्सव में मैनेजमेंट का जलवा, तीन खिताब जीतकर मचाई धूम

डॉ अग्रवाल ने कहा कि नीति स्पष्ट हो, नीयत साफ हो और इरादे नेक हो, तो आप इच्छित परिणाम ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति सशक्त हो, एक समावेशी समाज का निर्माण हो। सम और मम के भाव से समाज में समरसता बढ़े और सब एक साथ मिलकर आगे बढ़ें, इसी भाव से हमारी सरकार जनहितकारी योजनाओं पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRR खेलोत्सव में मैनेजमेंट का जलवा, तीन खिताब जीतकर मचाई धूम

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश पयाल, प्रधान संगीता थपलियाल, बीना चौहान, प्रभाकर पैन्यूली, शांति थपलियाल, कौशल्या देवी, रीना देवी, ममता देवी, मीना चौहान, कैलाशी देवी, अरुणा देवी, आशा देवी सहित सेकड़ो की संख्या में बुजुर्ग माता, बहने उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  SGRR खेलोत्सव में मैनेजमेंट का जलवा, तीन खिताब जीतकर मचाई धूम

The Latest

To Top