उत्तराखंड

Crime: राजधानी में पहले किशोरी से उसी के घर मे लगवाई हजारों की सेंध,फ़िर झांसा देकर ले भागा,,,

देहरादून। नगदी और गहने मंगवाकर युवक 16 वर्षीय किशोरी को झांसा देकर भगा गया। आरोपी के परिजनों को लड़की के परिजनों ने फोन किया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। मामले में क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 5304 मरीजों को मिली राहत

क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि घटना को लेकर लड़की की मां ने तहरीर दी। बताया कि उनकी पुत्री आठ नवंबर को दुकान से सामन लेने गई। इसके बाद वह लापता हो गई। देखा तो घर से वह बीस हजार रुपये नगदी, कान के कुंडल, अंगूठी, पाजेब समेत गले, नाक और कान में पहना साने का सामान ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जीवाड़ा या मिलीभगत? पत्रकार से ठगी, चंडीगढ़ मंडी में लाइसेंस घोटाला!

लड़की की सहेली से पीड़िता के परिजनों ने पूछा तो पता लगा कि उसे अजय पुत्र ओमवीर निवासी छौडत, पलवल, हरियाणा प्रेमप्रसंग का झांसा देकर अपने साथ लेकर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में दयानंद जयंती पर गूंजा ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश

युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लोकेशन के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top