उत्तराखंड

Constitution Day 2022: शहीद वेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया संबिधान दिवस

टिहरी। आज 26 नवंबर को देश में हर साल संविधान दिवस (Constitution Day 2022) या राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन 1949 के ऐतिहासिक दिन को दर्शाता है, जब संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था। इस अवसर पर टिहरी में शहीद वेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी पट्टी क्वीली में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान मे संबिधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुकेश प्रसाद सेमवाल ने बच्चों को संविधान की जानकारी दी और कहा कि अधिकारों एवं कर्तव्यों के बिना व्यक्ति एवं राष्ट्र का विकास संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल ने संभाली कमान, पीएम मोदी के दौरे को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट

इस दौरान भूगोल विभाग से डॉ. सुमिता पंवार ने कहा कि अधिकारों से ही स्वतंत्रता की उत्पत्ति होती है, जिसके बिना हम किसी भी कार्य को सही दिशा प्रदान नहीं कर पाते हैं। वहीं अंकित सैनी ने स्वतंत्रता से पूर्व की घटनाएओं के बारे में बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन में डॉ. वंदना सेमवाल ने बच्चों का धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया और कहा कि संविधान के बिना समाज का विकास संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी रामतीर्थ परिसर में “मंथन” बना शोधार्थियों की अभिव्यक्ति का सशक्त मंच

कार्यक्रम में अंजलि, सीमरन, काजल, मनीषा, शालनी,  अंजलि आदि छात्र छात्राओं ने संविधान के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेकानन्द ने किया। कार्यक्रम में रचना राणा, कु. अमिता, नरेंद्र विजल्वण, नरेश रावत,  सुनीता,  मूर्त्ती लाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम
68 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top