उत्तराखंड

गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में लोकतंत्र का उत्सव, रविकांत मलिक बने कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय की शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी मृदुल कौशिक तथा उपचुनाव अधिकारी गोविंद सिंह चौहान के निर्देशन में सम्पन्न कराई गई। चुनाव परिणामों में रविकांत मलिक अध्यक्ष, फ़क़ीर चंद महामंत्री तथा सज्जन सिंह कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव अधिकारी मृदुल कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रविकांत मलिक और जितेंद्र कुमार वर्मा के बीच कांटे की टक्कर रही। मतदान में रविकांत मलिक को 46 मत प्राप्त हुए, जबकि जितेंद्र कुमार वर्मा को 25 वोट मिले। इस प्रकार रविकांत मलिक ने 21 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  “प्रतिभाओं का सम्मान कर विधायक आदेश चौहान ने युवाओं में भरा आत्मविश्वास”

महामंत्री पद पर फ़क़ीर चंद को 39 मत मिले, जबकि योगेश चौधरी को 32 वोट प्राप्त हुए। फ़क़ीर चंद ने 7 मतों से जीत हासिल की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर सज्जन सिंह को 54 तथा अंकित कुमार को 17 मत प्राप्त हुए। सज्जन सिंह ने 37 मतों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की।

विद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि विद्यालय में लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हुए हैं। उन्होंने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

यह भी पढ़ें 👉  DM सविन बंसल का बड़ा एक्शन,सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू

प्रधानाचार्य डॉ. विजेंद्र शास्त्री ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम विद्यालय की उन्नति और कर्मचारियों के हितों के लिए सकारात्मक एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी।

अश्विनी कुमार ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय एक ऐतिहासिक एवं गौरवशाली संस्था है और नई कार्यकारिणी संस्था के विकास तथा कर्मचारियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद रविकांत मलिक ने शिक्षक एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरी संस्था की जीत है। उन्होंने सभी को साथ लेकर विद्यालय हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा के प्रतीक स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की जयंती पर मेधावियों का सम्मान

धीरज कौशिक ने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें सभी लोग मिल-जुलकर संस्था के हित में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर योगेश शास्त्री सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

The Latest

To Top