रुड़की। सीबीआई ने शुक्रवार को रुड़की कैंट बोर्ड के दफ्तर में छापा मारा। यहां कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इसके अलावा सीबीआई ने कई दस्तावेज भी खंगाले। साथ ही कुछ दस्तावेज कब्जे में लेकर देहरादून आई है। बताया जा रहा है कि इनकी जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रुड़की पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने कैंट बोर्ड के विभिन्न दफ्तरों में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि कैंट में बीते दिनों में विभिन्न सामग्रियों की खरीद-फरोख्त में अनियमितता के शक में यह छापा मारा गया। सीबीआई की टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। हालांकि, रुड़की में किस तरह की शिकायत थी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सीबीआई की कार्रवाई अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।




backbiome
March 17, 2026 at 1:35 AM
**backbiome**
Backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.