उत्तराखंड

ठेठ पहाड़ी: ढोल की धमक और दमाऊं की छनक पर मार्ग खोलने का देवताओं से आह्वान, वीडियो देखें

देवप्रयाग। आज भारत चांद पर पहुंच गया है। भारत का मिशन मून सफल हो गया,हम अंतरिक्ष में एक नई ईबारत लिखने को तैयार हैं। इसके ठीक उलट तस्वीर उत्तराखंड से सामने आई है,जो इन दिनों मौसम की मार झेल रहा है। मौसम की मार के कारण उत्तराखंड में जगह जगह लैंडस्लाइड हो रहा है। हालात ये हैं कि कई सड़कें बंद है ऐसे मे पहाड़वासियों को तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इन दुश्वारियों से पार पाने के लिए पहाड़वासी देवताओं का आह्वा कर रहे हैं। मामला ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाइवे का है,जो की जगह जगह लगातार बाधित हो रहा है। ऐसे मे देवप्रयाग के पास बंद मार्ग पर लोग सुबह से ही रोड खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन घंटों इंतजार के दौरान जब मार्ग नहीं खुला तो लोगों ने देव डोली के साथ देवताओं का आह्वान करना शुरू कर दिया। इस दौरान ढोल की घमक और दमाऊं की छनक पर लोग देवताओं से मार्ग खोलने की प्रार्थना करते दिखे। इस घटना की किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  महंत इंदिरेश अस्पताल: आध्यात्मिक नेतृत्व से प्रेरित स्वास्थ्य सेवा

 


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top