उत्तराखंड

यमुना कॉलोनी में ‘मन की बात’: रेखा आर्या के साथ कैबिनेट मंत्री ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रेम कुमार के निवास, वार्ड संख्या-33 और बूथ संख्या-124, यमुना कॉलोनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 107वें संस्करण कार्यक्रम को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सर्वप्रथम आज ही के दिन 26/11 आतंकी हमले में बलिदान हुए वीर जवानों पर बात की व उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हम इस दिन को कभी नहीं भूल सकते, जब भारत को सबसे जघन्य आतंकवादी हमले का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि आज ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने कहा कि इंटेलिजेंस, आइडिया, इनोवेशन ,वोकल फ़ॉर लोकल आज भारतीय युवाओं की पहचान बन गया है,इसमें टेक्नोलॉजी के जुड़ जाने से उनकी बौद्धिक संपदा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही आज वोकल फोर लोकल, रोजगार और देश के विकास की गारंटी है। सभी से आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज बड़े उद्यमो को आगे बढ़ाने के लिए छोटे छोटे उधम को आगे बढ़ाने की जरूत है, जिसके लिए काम किये जा रहे हैं। हमें अपनी संस्कृति व सभ्यता को बचाने के लिए कार्य करने होंगे हमे मेलो,नृत्य व अन्य चीजों को आगे बढ़ाना होगा। आज यह सब मुमकिन हुआ है।

इस अवसर पर पार्षद संजय सिंघल,बूथ अध्यक्ष ज्योति प्रजापति, शक्ति केंद्र संयोजक पंकज प्रजापति, छोटे लाल प्रजापति, रोशन लाल, रीमा ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top