देश

मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, 5 विधायक बन सकते मंत्री, हिंदू और एक महिला चेहरे के शामिल होने की संभावना…

पंजाबः पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार अगले सप्ताह तक अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार कम से कम पांच विधायकों को मंत्री बना जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। इसमें एक महिला भी शामिल हो सकती है। इस मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्य में मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच हुई बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि  3 घंटे चली इस बैठक में जिन लोगों को कैबिनेट में शामिल किया जाना है, उनके नामों पर भी सहमति बन चुकी है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी कथित तौर पर इस बैठक में शामिल थे। बैठक में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने संगरूर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा की।

गौरतलब है कि पांच और मंत्रियों के शामिल होने से मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। इसके बाद 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। कैबिनेट में कुल 18 मंत्रियों की क्षमता है। वर्तमान में पंजाब कैबिनेट में नौ मंत्री हैं।

SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad
67 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top