उत्तराखंड

Breaking: AIIMS डॉक्टर निकला विदेशी मदिरा का शौकीन, लगी दफ़ा साठ, इमेज की भी लगी वॉट, मुक़दमा,

ऋषिकेश। ऋषिकेश एम्स में शुरकवार को सीबीआई की रेड के दौरान एम्स के डॉक्टर बलराम के निवास से विदेशी मदिरा की कई बोतलें मिली हैं। सीबीआई ने तुरंत आबकारी विभाग को इसकी सूचना दी और विभाग ने डॉक्टर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि देर शाम सीबीआई की टीम ने जब ऋषिकेश एम्स में छापेमारी की तो सात अधिकारियों से पूछताछ की गई और उनके निवास स्थान पर भी सीबीआई ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान ऋषिकेश एम्स में तैनात डॉ बलराम जो कि एम्स के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट मैं तैनात हैं। उनके निवास पर जब सीबीआई ने छापेमारी की और घर की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में इंपोर्टेड शराब की बोतलें बरामद की गई. मौके से ही सीबीआई के अधिकारियों के द्वारा आबकारी विभाग को फोन पर इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आबकारी अधिकारी प्रेरणा बिष्ट आबकारी विभाग के कर्मचारियों के साथ ऋषिकेश एम्स पहुंचे। जहां सीबीआई की टीम ने सभी शराब की बोतलें आबकारी विभाग के सुपुर्दगी में दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

मीडिया से मुखातिब होते हुए आबकारी अधिकारी प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि डॉ बलराम के घर से इंपोर्टेड शराब व बियर की बोतलें बरामद की गई हैं।डॉक्टर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बताया जा रहा है इस दौरान कई अहम दस्तावेज भी सीबीआई की टीम को बरामद हुए हैं।जिसकी अभी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ
137 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top