उत्तराखंड

दर्शन:श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे भाजपा नेता मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

श्री केदारनाथ धाम। भाजपा नेता पूर्व राष्ट्रीय महासचिव तथा मध्य प्रदेश के नगरीय विकास आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज अपराह्न को केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।
श्री केदारनाथ धाम पहुंचने पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के भी दर्शन किये।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस अवसर पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को भगवान केदारनाथ का प्रसाद एवं अंगवस्त्र  भेंट किया।

The Latest

To Top