देश

बड़ी खबरः इस देश के राष्ट्रपति का निधन, 40 का राष्ट्रीय शोक घोषित,,

दिल्ली:  संयुक्त अरब अमीरात UAE में हर कोई जाना चाहता है। दुबई एक ऐसी जगह है जहां विश्वभर से लोग घूमने जाते है। बड़े-बड़े कार्यक्रम होते है। यहां से बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया। राष्ट्रपति जायद अल नहयान पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनकी उम्र 73 साल थी। राष्ट्रपति की मौत के बाद सरकार की तरफ से 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।

बताया जा रहा है किशेख खलीफा का जन्म 1948 में हुआ था। शेख खलीफा संयुक्त अरब अमीरात के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी के 16वें शासक थे। शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के पद पर थे। 2019 में वे चौथी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए थे। उन्हें अपने पिता के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। शेख खलीफा अपनी पिता के सबसे बड़े बेटे थे। उनके शासन में संयुक्त अरब अमीरात में काफी तेजी से विकास हुआ।

बताया जा रहा है कि शेख खलीफा ने अपने शासन काल के दौरान देश को उन बुलंदियों के रास्ते पर ले गए जहां उनके पिता देश को आगे ले जाना चाहते थे। वहीं कई इस्लामी राष्ट्र के साथ साथ दूसरे कई बड़े देशों ने शेख खलीफा की मौत पर शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि यूएई में 40 दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राष्ट्रीय शोक के साथ-साथ देश के सभी प्राइवेट और सरकारी सेक्टर्स के लिए तीन दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।

SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad
72 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top