उत्तराखंड

बड़ी खबरः उत्तराखंड में एक साथ कई राशन डीलरों ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों से हुई हाथापाई

देहरादूनः उत्तराखंड में राशन डीलर लगातार शासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर मुखर रहे है। राशन डीलरों को लेकर बड़ी खबर देहरादून से आ रही है। यहां लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से सरकारी सस्ते-गल्ले के विक्रेताओं ने बड़ी तादाद में जिला पूर्ति अधिकारी को इस्तीफा सौंप दिया। धरना प्रदर्शन करने के दौरान हाथापाई की खबरें भी है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार को राशन विक्रेता जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे। यहां डीएसओ विपिन कुमार के मौजद न होने से गुस्साए डीलरों ने उनके कक्ष में अपने लैपटाप और राशन पंजीकरण का रजिस्टर जमा कर दिया। इसके बाद डीलर कक्ष में ही नारेबाजी करने लगे। आनन फानन में डीएसओ कार्यालय पहुंचे तो डीलरों ने अधिकारी को भी नहीं बख्शा। डीलर उनके कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

बताया जा रहा है कि इस दौरान धरना समाप्त करने को लेकर राशन विक्रेताओं और पूर्ति निरीक्षक व कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान कर्मचारी और राशन विक्रेताओं ने एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। वहीं डीलर एसोसिएशन के अध्य्क्ष जितेंद्र गुप्ता ने पूर्ति कार्यालय पर राशन विक्रेताओ का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक राशन विक्रेताओं को धमकाने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

 

1 Comment

1 Comment

  1. RichardNeurb

    February 28, 2026 at 7:13 PM

    Сервис стабильный, цветы ароматные. Рад!
    доставка цветов

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top