उत्तराखंड

बड़ी खबरः उत्तराखंड में यहां दो कारों की आमने-सामने की जबरदस्त भिंडत, कई घायल

देहरादूनः उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर देहरादून से सटे विकासनगर से आ रही है। यहां सरनाड के पास दो आल्टो कार में भिड़ंत हो गई। दोनों कारों में आमने-सामने की टक्कर होने से कार सवार तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया में लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया प्रभावशाली व्याख्यान

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीमांत तहसील से जुड़े जेपीआरआर हाईवे पर नया बाजार त्यूणी से करीब दो किमी आगे हिमाचल नंबर की दो कारों में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया में लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया प्रभावशाली व्याख्यान

घायलों की पहचान सुखचंद, बलवान, आरती देवी, उमा देवी व अतरी देवी सभी निवासी रोहडू हिमाचल के रूप में हुई हैं।अस्पताल प्रशासन ने सामान्य रूप से घायल चार व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रोहडू-हिमाचल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया में लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया प्रभावशाली व्याख्यान

65 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top