उत्तराखंड

बड़ी खबर:डॉ “हरक” को नहीं पड़ता कोई “फरक”,दिल्ली रवाना हो गए,अब क्या होगा असर,,कंही कांग्रेस का दामन तो नहीं,,पढ़िए,,

देहरादून। भाजपा-कांग्रेस के अभी टिकट फाइनल नहीं हुए,कि सियासी भूचाल आने की सुगबुगाहट आने लगी है। इस सुगबुगाहट का केंद्र डॉ हरक साहब को माना जा रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। और चार विधायक समेत कल यानि सोमवार को कांग्रेस में शामिल होेगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ भी हैं। हरक सिंह रावत राजनीतिक मौसम विज्ञानी माने जाते है और वे उसी दल में शामिल होते है जो सरकार बनाने वाली होती है। उत्तराखण्ड का सियासी इतिहास भी इसकी तस्दीक करता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 5304 मरीजों को मिली राहत

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत लम्बे समय से बीजेपी में असहज महसूस कर रहे हैं। शनिवार को हुई भाजपा कोर कमेटी और चुनाव समिति की बैठकों से भी वे नदारद मिले। हालांकि हरक सिंह ने इस पर बयान दिया था कि पार्टी से कोर कमेटी की बैठक के लिए उन्हें कोई निमत्रण नहीं दिया गया। इससे पहले भी कैबिनेट बैठक के दौरान वे कोटद्वार में मेडिकल कालेज के मुद्दे पर इस्तीफा देने का ऐलान कर चुके थे। हालांकि पार्टी ने उनको बाद में मना लिया था। लेकिन बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत अपनी बहू अनुकृति गुसांई के लिए लैंसडौन से टिकट चाहते हैं। शायद पार्टी ने उनकी इस बात को नहीं माना।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में दयानंद जयंती पर गूंजा ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश

वहीं लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत भी लगातार हरक सिंह रावत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

सूत्रों की मुताबिक अपनी बहू अनुकृति गुंसाई और अपने साथ लोगों को टिकट की शर्त माने जाने के बाद ही वो कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जीवाड़ा या मिलीभगत? पत्रकार से ठगी, चंडीगढ़ मंडी में लाइसेंस घोटाला!
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top