उत्तराखंड

Big Breaking: उत्तराखंड में यहां स्पा सेंटरों में महिला आयोग की छापेमारी से मचा हड़ंकप, भागी महिलाएं,,

हल्द्वानीः उत्तराखंड में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का कारोबार फल फूल रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को महिला आयोग ने हल्दवानी में स्पा सेंटरों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के बाद स्पा सेंटरों में हंगामा मचा है । कई स्पा सेंटरों पर काम करने वाली महिलाएं भाग गई हैं। तो वहीं दस्तावेज दुरुस्त न होने के चलते आयोग के निर्देशों पर दो स्पा सेंटरों के खिलाफ चालान काट दिया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस और प्रशासन के साथ हल्दवानी शहर के स्पा सेंटरों पर छापा मारा टीम स्पा सेंटरों पर कागजात और काम करने वालों की जांच के लिए पहुंची थी। इस दौरान टीम ने मसाज करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों की भी जानकारी लेनी शुरु कर दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। स्पा सेंटर पर काम करने वाली कुछ महिलाएं मौके से भाग गई तो कुछ से पूछताछ की गई । वहीं दस्तावेज दुरुस्त न होने के चलते आयोग के निर्देशों पर दो स्पा सेंटरों के खिलाफ चालान काट दिया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ
67 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top