उत्तराखंड

Big Breaking: उत्तराखंड के इस वरिष्ठ IAS अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप,,

देहरादूनः उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड की विजिलेंस टीम ने आईएएस डॉ. रामविलास यादव के देहरादून से लेकर लखनऊ तक के ठिकानों पर छापे मारी की है। अन्य जिलों में भी राम विलास के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। विजिलेंस की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आय से अधिक मामले में धीरे आईएएस अधिकारी रामविलास यादव विजिलेंस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद आज आईएएस रामविलास यादव के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की खबर है। छापेमारी देहरादून से लेकर लखनऊ तक की जा रही है। देहरादून में डीएसपी अनुषा के नेतृत्व में मामले में कार्रवाई चल रही है। वहीं लखनऊ में यादव के घर एएसपी रेनू लोहनी की टीम पहुंची है। जबकि गोरखपुर में विजिलेंस के डीएसपी अनिल मनराल कार्रवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

बताया जा रहा है कि आईएएस डॉ. रामविलास यादव के पुरनिया स्थित दिलकश विहार रानी कोठी सीतापुर रोड लखनऊ, गुड़म्बा, कुर्सी रोड स्थित जनता विद्यालय में विजलेंस उत्तराखंड ने छापे मारी की है। छापेमारी की कार्रवाई अभी चल रही है। इसके अलावा प्रदेश के गाजीपुर जिला, गाजियाबाद जिला व उत्तराखंड के ठिकानों पर भी विजलेंस ने छापेमारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

राम विलास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस है। रामविलास पूर्व में सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण और एडिशन डायरेक्टर मंडी परिषद रह चुके हैं। रामविलास वर्तमान में ग्राम विकास विभाग उत्तराखंड में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। सामाजिक कार्यक्रता हेमंत कुमार मिश्रा की शिकायत पर विजलेंस उत्तराखंड ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top