उत्तराखंड

Big breaking:न कोई पार्टी न कोई नेता,निर्दलीय बन सकते हैं खंडेवाल विजेता,मिल रहा समर्थन,,,

टिहरी। जनपद की घनसाली विधानसभा में पिछले कई वर्षों से सामाजिक सेवाओं में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता सोहन लाल खंडेवाल इस चुनावी रण में निर्दलीय उतर सकते हैं। कयास जुटाए जा रहे थे कि उन्हें इस बार भाजपा से टिकट मिल सकता था। लेकिन पार्टी हाईकमान ने वर्तमान जनता के बीच फिसड्डी विधायक शक्तिलाल शाह को फिर से मैदान में उतार दिया है। जिससे भाजपा की यह सीट औऱ कमजोर हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

 

 

ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों से कुछ बातें सामने आ रही हैं कि घनसाली के सामाजिक क्षेत्र में जुझारू नेताओं का समर्थन सोहन लाल खंडेवाल को मिल रहा है। जिससे सारे वोट सोहन लाल खंडेवाल की झोली में जा सकते हैं। चर्चाएं हैं कि सोहन लाल खंडेवाल चुनावी रण में उतर सकते हैं। एक सर्वे के अनुसार अगर ऐसा होता है तो सोहन लाल खंडेवाल की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। क्योंकि उन्हें क्षेत्र में अपनी पैठ बनाये हुए प्रेमलाल त्रिकोटिया एवं दर्शन लाल आर्य का समर्थन मिल रहा है। हालांकि राजनीति औऱ क्रिकेट की अंतिम गेंद तक कुछ पता नहीं लग पाता है, लेकिन इस सीट पर फिलहाल यही चर्चा सामने निकल कर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

 

 

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top