उत्तराखंड

Big Breaking: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ, दरोगा पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर,,

काशीपुरः उत्तराखंड में अपराधी कितने बैखौफ है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने दरोगा पर ही जानलेवा हमला कर दिया। लगता है बदमाशों में न कानून का डर है न ही पुलिस का। जी हां ताजा मामला काशीपुर से आया है। यहां एक दरोगा पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। दरोगा की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, हमलावर फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की सख्ती—जनता दर्शन में 212 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी में तैनात एसआई आसिफ खां ईद मनाने अपने घर काशीपुर आए थे । देर रात वह गंगे बाबा रोड से गुजरते हुए अपने परिवार के साथ ईद मिलन के लिए पड़ोस के गांव बैलजूड़ी में अपने मामा के यहां जा रहे थे कि तभी गंगे बाबा तिराहे के निकट खड़े चार पांच बदमाश उनके साथ बदसलूकी करने लगे, जिसका उन्होंने विरोध किया गया तो वह लूट खसोट पर उतारू हो गए। इस दौरान करीब दर्जन भर बदमाशों ने उन पर और उनके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में डिजिटल क्रांति: PACS सिस्टम से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

बताया जा रहा है कि इस हमले में एसआई और उनके भाई को गंभीर चोट आई हैं। घायल एसआई को काशीपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। हमलावर फरार बताए जा रहे हैं। वही मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। दरोगा पर हमला करने वाले आरोपितों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की सख्ती—जनता दर्शन में 212 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

178 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top