क्राइम

Big Breaking: भाजपा नेता की निर्मम हत्या, पार्टी में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नईः देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। तमि‍लनाडु में भारतीय जनता पार्टी के नेता बालचंद्रन की हत्या हो गई। चेन्नई के चिंताद्रिपेट में तीन अज्ञात लोगों ने चाकू गोत कर उनकी हत्या कर दी। वह भाजपा में एससी-एसटी विंग के मध्य चेन्नई के जिला अध्यक्ष थे। घटना के लेकर चेन्नई में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता और कई नेता आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना के समय बालचंद्रन कुछ लोगों से बात कर रहे थे। उन्हें पिछले काफी समय से हत्या की धमकियां मिल रही थी, जिन्हें देखते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर एक व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (PSO) भी उनके साथ तैनात किया गया था। रात में बालचंद्रन अपने पीसीओ बालकृष्ण के साथ समिनायकन स्ट्रीट गए थे और वहां अपने कुछ दोस्तों से बात कर रहे थे। इस दौरान  बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने हत्या को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस हत्या का कारण पुरानी रंजिश बता रही है।

वहीं तमिलनाडु में विपक्ष के नेता एआइडीएमके के ईके पलानीस्वामी ने राज्य पुलिस की नाकामी का कड़ा विरोध किया। पलानीस्वामी ने ट्विटर पर लिखा, ’20 दिनों में, 18 हत्याओं की खबरें हैं। इस तरह की घटनाओं ने राजधानी को एक जानलेवा शहर में बदल दिया है, जिससे कानून-व्यवस्था बाधित हो रही है और लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।’ चेन्नई के उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने कहा कि हमे यह पता नहीं चल रहा कि चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है या मर्डर की। उन्होंने कहा कि आरोपी को अगर 48 घंटे के अंदर नहीं गिरफ्तार किया गया तो भाजपा पार्टी प्रदर्शन करेगी।

SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad
81 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top