देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बीजेपी लगातार जहां अपना खेमा बढ़ा रही है। वहीं कांग्रेस को झटके पर झटके मिल रहे है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अब एक विधायक के बेटा बेटी सहित कई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। जिससे राजनीति में घमासान मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे और बेटी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में जिपं, बीडीसी सदस्यों के अलावा ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता लेने वालों में भगवानपुर से बीडीसी पद पर निर्वाचित कांग्रेस विधायक ममता राकेश की पुत्री आयुषि राकेश और पुत्र कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक राकेश भी शामिल हैं। इन सबको बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई है।




mitolyn reviews
January 26, 2026 at 3:40 PM
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.