उत्तराखंड

Big Breaking : शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर, अब छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को देखते हुए सरकार ने छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

28 मार्च से प्रारंभ होकर 19 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से प्रारंभ होकर 19 अप्रैल तक चलेंगी। इसमें संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी एक साथ शामिल होंगे।

बोर्ड परीक्षाओं के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। परीक्षा के दौरान किसी तरह के व्यवधान को रोकने के लिए हड़ताल प्रतिबंधित करने की अधिसूचना जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

इसके साथ शासन ने अलग आदेश जारी कर हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के लिए विद्युत रहित परीक्षा केंद्रों को मिट्टी तेल की आपूर्ति करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में गूंजा योग का वैश्विक स्वर, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का जुटा महाकुंभ

जिलाधिकारियों और जिलापूर्ति अधिकारियों को विद्यालयों को मिट्टी तेल का आवंटन प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारियों को जिलों में मुख्य शिक्षाधिकारियों को विद्युत रहित परीक्षा केंद्रों की सूची प्राप्त करने को कहा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top