उत्तराखंड

BD तिवारी का ग्रीन स्ट्राइक: अब फिजूल तेल जलाने वालों पर लगेगी लगाम

देहरादून। Banshidhar Tiwari के नेतृत्व में Mussoorie Dehradun Development Authority ने ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने “तेल बचाओ मुहिम” को जमीन पर उतारते हुए कार पूलिंग, साइकिल उपयोग और बिजली बचत को लेकर सख्त कदम उठाए हैं।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अब समय केवल योजनाएं बनाने का नहीं, बल्कि व्यवहार में बदलाव लाने का है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी विभाग स्वयं ऊर्जा संरक्षण की दिशा में पहल करेंगे तो समाज में भी सकारात्मक संदेश जाएगा और आम लोग भी पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए प्रेरित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. हरमीत कौर की मुस्कान का जादू, जीता ‘Mrs. Beautiful Smile’ का राष्ट्रीय खिताब

तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालय आने-जाने में कार पूलिंग अपनाने की अपील की है, ताकि अनावश्यक ईंधन खपत को रोका जा सके। कार्यालय के आसपास रहने वाले कर्मचारियों को साइकिल या पैदल आने के लिए भी प्रेरित किया गया है। इसके साथ ही अनावश्यक वाहन उपयोग और फिजूल बिजली खर्च पर भी रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अनमोल कौर के सिर सजा मिस उत्तराखंड यूनिवर्सल इंडिया 2026 का ताज

उन्होंने बताया कि एमडीडीए मुख्यालय में सेंट्रलाइज्ड एसी और अन्य एयर कंडीशनर के सीमित उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिन कमरों या कार्यालयों में आवश्यकता नहीं है वहां लाइट, कंप्यूटर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रखने को कहा गया है। तिवारी ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव का आधार बनते हैं और यही पहल भविष्य में ऊर्जा संरक्षण का मजबूत मॉडल साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में जापानी प्रतिनिधिमंडल का दौरा, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान साझेदारी को मिली नई दिशा

बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून लगातार बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने से न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकारी आदेश नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

The Latest

To Top