उत्तराखंड

नियुक्ति:श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को धार देंगे अमित रतूड़ी

ऋषिकेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऋषिकेश ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यूनियन ने युवा पत्रकार अमित रतूड़ी को संगठन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि अमित रतूड़ी का पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय अनुभव, निष्पक्ष और निर्भीक लेखनी तथा जमीनी मुद्दों पर मजबूत पकड़ संगठन के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यूनियन और अधिक संगठित होकर श्रमजीवी पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टीट्यूट में गूंजी टीबी जागरूकता की आवाज, नुक्कड़ नाटक से दिया बड़ा संदेश

उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद अमित रतूड़ी पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के समक्ष उठाएंगे और संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऋषिकेश अध्यक्ष राजीव खत्री,महामंत्री अमित कंडियाल, संरक्षक जितेंद्र चमोली ने कहा कि यूनियन की मजबूती और पत्रकार हितों मे कार्य करना संगठन की प्राथमिकता रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय जी महाराज की परंपरा में राजपुर में गूंजेगा माँ अम्बिका का जागरण

इस नियुक्ति पर पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने अमित रतूड़ी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

The Latest

To Top