उत्तराखंड

अजब-गजब: महिला ने पड़ोसन के पति के साथ अपनी फोटो एडिट कर फेसबुक पर कर दी अपलोड, फिर मचा बवाल

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी पड़ोसन के पति की फोटो अपनी फोटो के साथ एडिट कर फेसबुक पर अपलोड कर दी, जिसके बाद बवाल मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 5304 मरीजों को मिली राहत

 

दरअसल, उधम सिंह नगर के काशीपुर में मानपुर रोड, कचनालगाजी निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी महिला सविता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उसका और अपने पति अर्जुन सिंह का फोटो एडिट करके बॉलीवुड गाने के साथ फेसबुक स्टोरी पर लगाया। महिला ने पड़ोसी महिला पर उसकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उक्त महिला पर कार्यवाही की मांग की है। महिला का कहना है कि जबसे उसने फेसबुक पर ये पोस्ट देखी है तब से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। इधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 503 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में दयानंद जयंती पर गूंजा ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश
82 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top