उत्तराखंड

धर्मनगरी में अधर्मः 6 साल की मासूम के साथ चलती कार में गैंगरेप, हालत नाजुक,,

रुड़की: उत्तराखंड की धर्मनगरी  से दिल दहला देने वाला शर्मसार करता मामला सामने आया है। रुड़की में एक मासूम बच्ची के साथ चलती कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी फरार चल रहा है, वहीं बच्ची की हालत गम्भीर होने के चलते उसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल को मिली रफ्तार, मंत्री सुबोध उनियाल ने ABDM को बताया गेम चेंजर

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिरान कलियर निवासी एक महिला की छह वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के साथ देर रात कलियर से रुड़की आ रही थी, जिसके लिए उसने एक कार सवार से लिफ्ट मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय ने GATE में रचा इतिहास, 38 छात्र सफल

आरोप है कि रास्ते मे ही चलती कार में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और आरोपी गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए। वहीं मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं बच्ची का उपचार चल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top