उत्तराखंड

गढ़वाल में हादसों का सिलसिला जारी, अभी-अभी खाई में गिरा वाहन, उड़े परखच्चे,,

पौड़ीः पहाड़ी अंचलों में हादसो का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर पौड़ी से आ रही है। यहां द्वारीखाल ब्लॉक में एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तो वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए है, घायल को जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जाखणीखाल तहसील के सिलोगी बाजार से पोगठा जाते वक्त वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने सिलोगी बाजार में सवारियां उतार दी थी। जहां से वो पोगठा गांव जा रहा था। तभी चौराडांग तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिस वक्त हादसा हुआ तब वाहन में चालक के अलावा कोई यात्री सवार नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।साथ ही घायल को रेस्क्यू कर  अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पहचान अनिल कुमार (उम्र 41 वर्ष) पुत्र सतीलाल के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति
76 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top