उत्तराखंड

हादसा: देर रात बेकाबू वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन घायल

चमोली। चमोली में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली के गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर रविवार देर रात को एक वाहन बेकाबू होकर सड़क से नीचे गिर गया।  इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल अस्‍पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

 

जानकारी के मुताबिक उक्‍त दुर्घटना गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के पास हुई। जहां रविवार रात को एक बोलेरो वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

 

सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटस्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया। बता दें कि दुर्घटना के वक्त वाहन में पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी थी और एक की अस्‍पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। तीन घायलों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top